गोरखपुर
RMD को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा महानगर की टीम में नाम छूटने के बाद हुई नियुक्ति
विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए राज्यसभा सांसद डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल, सूची में सीएम योगी समेत 23 नेताओं को जगह
गोरखपुर। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल (RMD) को गोरखपुर क्षेत्र में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। भाजपा की ओर से जारी सूची में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कुल 23 नेताओं को शामिल किया गया है।
महानगर की टीम में छूट गया था नाम
खास बात यह है कि डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल का नाम पहले भाजपा महानगर की टीम में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल नहीं हो पाया था। अब उन्हें गोरखपुर क्षेत्र की सूची में जगह दी गई है। इसे पार्टी के संगठनात्मक समीकरणों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
सांसद विजय दुबे को नहीं मिली जगह
वहीं, कुशीनगर के लोकसभा सांसद विजय दुबे को इस सूची में स्थान नहीं मिला है, जबकि कई विधायकों को शामिल किया गया है। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
अब देखना होगा कि भाजपा की इस सूची का क्षेत्रीय संगठन और पार्टी के राजनीतिक समीकरणों पर क्या असर पड़ता है।
