Connect with us

गाजीपुर

रेवतीपुर पुलिस ने एक किलो गांजा के साथ युवक को दबोचा, बाइक भी बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवतीपुर पुलिस ने एक युवक को एक किलो अवैध गांजा और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये है।

पुलिस के मुताबिक, 18 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक बृज भूषण दुबे अपनी टीम के साथ पकड़ी मोड़ पुलिया पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान छोटे राम (25) पुत्र उमाशंकर राम निवासी नई बाजार अकरौला, थाना नगर, जिला बक्सर (बिहार) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक किलो गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।

Loading...

इस मामले में रेवतीपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 121/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page