Connect with us

गाजीपुर

गहमर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी अंजनी सिंह को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

भदौरा बॉर्डर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ गहमर थाने में कई मुकदमे दर्ज

गहमर (गाजीपुर)।अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी अंजनी सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई आठ अक्टूबर को भदौरा बॉर्डर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गहमर गांव के पट्टी खेलूराय निवासी अंजनी सिंह (50) पुत्र स्वर्गीय ललिता सिंह के रूप में हुई है।

गैंगस्टर एक्ट के मामले में था वांछित

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ गहमर थाने में मुकदमा संख्या 190/2026 के तहत उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 की धारा 2(b)(1) और 3(1) में मामला दर्ज है। इसी मामले में वह वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

आरोपी के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज

पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, अंजनी सिंह के खिलाफ गहमर थाने में वर्ष 1995, 1996, 2001, 2025 और 2026 के विभिन्न मामले दर्ज हैं। इनमें मारपीट, धमकी, एससी-एसटी एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं से संबंधित मुकदमे शामिल हैं। पुलिस ने उसके आपराधिक इतिहास का विवरण भी जारी किया है।

अतिरिक्त निरीक्षक के नेतृत्व में हुई गिरफ्तारी

इस कार्रवाई को गहमर थाने के अतिरिक्त निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page