Connect with us

जौनपुर

डीएम ने मछलीशहर तहसील का किया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

पांच साल पुराने वादों को इसी माह निस्तारित करने के निर्देश, अभिलेख अद्यतन रखने पर दिया जोर

मछलीशहर, जौनपुर (जयदेश)। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने बुधवार को मछलीशहर तहसील का निरीक्षण कर राजस्व एवं न्यायिक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न अभिलेखों और पंजिकाओं का अवलोकन करते हुए रिकॉर्ड को नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण में मिली कमियों को तत्काल दूर करने को भी कहा।

पुराने वादों के निस्तारण पर जोर

न्यायिक मामलों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पांच वर्ष से अधिक पुराने लंबित वादों को प्राथमिकता के आधार पर इसी माह निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसामान्य से जुड़े मामलों का निस्तारण निष्पक्षता, पारदर्शिता और नियमानुसार मेरिट के आधार पर किया जाए। मामलों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में नहीं होना चाहिए।

बेंच-बार में बेहतर समन्वय की अपील

डीएम ने बार के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर बेंच और बार के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग से न्यायिक कार्यों में तेजी लाई जा सकती है और वादकारियों को समय से न्याय दिलाने में मदद मिलेगी। लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर निस्तारण की प्रगति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

साफ-सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील परिसर की साफ-सफाई और जनसुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जॉइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मछलीशहर समेत तहसील के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page