Connect with us

बलिया

बांसडीह के विकास के लिए वीरेंद्र पाठक ने कसी कमर

Published

on

Loading...
Loading...

2027 में भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ने का ऐलान

पूर्व मंत्री स्व. बच्चा पाठक की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प, मंदिरों में दर्शन के साथ शुरू किया जनसंपर्क अभियान

बलिया (जयदेश)। बांसडीह से सात बार विधायक रहे प्रदेश सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री स्व. बच्चा पाठक के भतीजे इंजीनियर वीरेंद्र पाठक उर्फ ‘टुन जी पाठक’ ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में बांसडीह सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पेशेवर इंजीनियर, ठेकेदार और समाजसेवी के रूप में क्षेत्र में सक्रिय टुन जी पाठक पूर्व में बसपा प्रत्याशी के रूप में करीब 1.40 लाख वोट हासिल कर चुके हैं और पिछले कई वर्षों से भाजपा से जुड़े हुए हैं।

सड़क, स्वास्थ्य और बाढ़ की समस्या दूर करने का दावा

टुन जी पाठक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने बांसडीह के विकास के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया है, लेकिन स्थानीय स्तर पर अपेक्षित जमीनी काम नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य और बाढ़ की समस्याएं अभी भी गंभीर बनी हुई हैं।

शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास का संकल्प

उन्होंने कहा कि यदि पार्टी नेतृत्व उन्हें अवसर देता है तो वह अपने चाचा स्व. बच्चा पाठक की विरासत को आगे बढ़ाते हुए बांसडीह में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बाढ़ नियंत्रण के क्षेत्र में काम करेंगे। साथ ही पराली से उद्योग स्थापित करने तथा पैरा-ओलंपिक खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स ग्राउंड विकसित करने की दिशा में पहल करने का दावा किया।

Advertisement

मंदिरों में पूजन के साथ शुरू किया जनसंपर्क

वीरेंद्र पाठक ने हाल ही में गायघाट पचरुखिया देवी मंदिर और बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर अपने जनसंपर्क एवं जनसंवाद अभियान की शुरुआत की। उनके अनुसार क्षेत्र के विकास को लेकर उनकी प्राथमिकताओं का लोगों के बीच स्वागत हो रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page