Connect with us

भदोही

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसजनों ने किया धरना-प्रदर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

गांधी प्रतिमा के सामने रात में बैठे कांग्रेसजन, रिहाई की सूचना के बाद समाप्त हुआ धरना

भदोही (जयदेश)। दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कांग्रेस के कई सांसदों की गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी भदोही के कार्यकर्ताओं ने इंदिरा मिल चौराहा स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेसजन रात करीब 10:30 बजे धरने पर बैठे और गिरफ्तार नेताओं की रिहाई की सूचना मिलने के बाद रात करीब 12 बजे प्रदर्शन समाप्त किया।

‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के लगाए नारे

धरने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ और ‘लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ’ के नारे लगाए। जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें। उन्होंने कहा कि जब तक चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं होगा और वोट चोरी पर रोक नहीं लगेगी, तब तक कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई जारी रखने का दावा

वसीम अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी और अन्य नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रात में भी लोकतंत्र की आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि कांग्रेसजन डरने वाले नहीं हैं और लोकतंत्र, संविधान तथा मताधिकार की रक्षा की लड़ाई पूरी मजबूती से जारी रखेंगे।

बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे मौजूद

धरना-प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे ‘राजन’, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर दुबे, मसूद आलम, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शबाना खातून शेख, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव नाजिम अली, प्रदेश सचिव एससी/एसटी विभाग उपेंद्र कुमार भारती, नगर अध्यक्ष सरफराज अहमद, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शक्ति मिश्रा, संजय जायसवाल, विशाल गौतम, नितिन सिंह, रामू गौतम, राकेश पाल, करण मौर्या और धीरज कुमार पाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page