Connect with us

आजमगढ़

होटल संचालक व कर्मचारियों से मारपीट के मामले में दो गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

कमरा देने से मना करने पर शराब के नशे में हंगामा करने का आरोप, पुलिस ने राजघाट के पास से पकड़ा

आजमगढ़ (जयदेश)। कोतवाली क्षेत्र में होटल संचालक और कर्मचारियों से गाली-गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो वांछित आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपितों ने शराब के नशे में कमरा देने से मना करने पर होटल में हंगामा किया था।

कमरा देने से मना करने पर हुआ था विवाद

पुलिस के मुताबिक कटघर निवासी आनंद सोनकर सरायमंदराज में रेड रोज होटल चलाते हैं। चार अक्टूबर की रात करीब नौ बजे अंकित यादव उर्फ जोनी, पिन्टू यादव, मगानू यादव और उनके साथ आए अन्य लोगों ने होटल में चखना और कमरा मांगा। अधिक शराब पीने के कारण कमरा देने से मना करने पर आरोपितों ने होटल संचालक और कर्मचारियों से गाली-गलौज व मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।

राजघाट के पास से हुई गिरफ्तारी

तहरीर के आधार पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को राजघाट, सरायमंदराज के पास से पिन्टू उर्फ धीरज कुमार यादव निवासी मधनापार, बिलरियागंज और अरबिन्द उर्फ मगानू निवासी चकभारी, सिधारी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक शशि सिंह, चौकी प्रभारी बदरका, आरक्षी लवकुश मौर्या और आरक्षी दिलीप कुशवाहा शामिल रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page