बलिया
आरिफा उत्साही के प्रथम बलिया आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की पूर्वांचल प्रभारी 7 अक्टूबर को पहुंचेंगी, संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर होगा मंथन
बलिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग की संयोजक एवं पूर्वांचल प्रभारी आरिफा उत्साही के 7 अक्टूबर को प्रथम बलिया आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। वह शाम चार बजे जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचेंगी, जहां पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनका गर्मजोशी से स्वागत करेंगे।
वार रूम प्रभारी अबुल फैज ने बताया कि स्वागत समारोह में अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने, अल्पसंख्यक विभाग की आगामी गतिविधियों तथा भविष्य की रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया जाएगा।
आरिफा उत्साही के आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। पदाधिकारियों ने जिले के सभी कांग्रेसजनों से समय से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर स्वागत समारोह को सफल बनाने की अपील की है।
