Connect with us

भदोही

50वें इंडिया कारपेट एक्सपो की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

Published

on

Loading...
Loading...

65 देशों के 400 से अधिक विदेशी खरीदारों के पहुंचने की संभावना, 325 ने कराया पंजीकरण

भदोही। कालीन नगरी भदोही स्थित एक्सपो मार्ट में 4 से 7 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले 50वें इंडिया कारपेट एक्सपो (गोल्डन जुबली संस्करण) की तैयारियों का जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।

सुरक्षा और सुविधाओं पर जोर

जिलाधिकारी ने विद्युत, अग्निशमन, खाद्य सुरक्षा और अन्य विभागों को आयोजन से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं सुरक्षा मानक सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्बाध विद्युत आपूर्ति, अग्नि सुरक्षा, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रवेश-निकास, पार्किंग और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए, ताकि देश-विदेश से आने वाले खरीदारों और प्रतिभागियों को परेशानी न हो।

65 देशों के खरीदारों के आने की उम्मीद

डीएम के अनुसार, एक्सपो में 65 देशों के 400 से अधिक विदेशी खरीदारों के शामिल होने की संभावना है। अब तक लगभग 325 विदेशी खरीदार पंजीकरण करा चुके हैं। भदोही, वाराणसी, मिर्जापुर, आगरा, पानीपत, जयपुर, बीकानेर और कश्मीर सहित विभिन्न क्षेत्रों के 200 से अधिक कालीन एवं फ्लोर कवरिंग निर्यातक अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे।

BRICS देशों पर विशेष फोकस

एक्सपो के जरिए भारतीय हस्तनिर्मित कालीनों और फ्लोर कवरिंग उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नए अवसर मिलने की उम्मीद है। वैश्विक मांग के अनुरूप निर्यातकों ने नए डिजाइन और सैंपल तैयार किए हैं। इस बार BRICS देशों के खरीदारों पर विशेष ध्यान देते हुए उनके लिए अलग बायर्स लाउंज बनाया जा रहा है। इसके साथ ही CEPC की ओर से BRICS कारपेट कॉन्क्लेव भी आयोजित होगा, जिसमें व्यापार, बाजार और निर्यात की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।

Advertisement

निरीक्षण में ये रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान कारपेट एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (CEPC) के उपाध्यक्ष असलम महबूब, कार्यकारी निदेशक डॉ. स्मिता नागरकोटी, संबंधित विभागों के अधिकारी, कालीन निर्यातक और आयोजन से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page