Connect with us

गोरखपुर

गोवध के मामले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

मालहनपार रोड पर हुई मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली; दो अन्य फरार

गोरखपुर। गोवध निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामले में गोला पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान अब्दुल रहमान उर्फ राजू के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा आरोपी नूरूल हसन मोटरसाइकिल से गिरने के बाद पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से एक देशी तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस टीम पर फायरिंग का आरोप

पुलिस के मुताबिक, 3 अक्टूबर 2026 को गोला थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 345/26 में अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार बदमाश भाग रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चीनी मिल मालहनपार रोड पर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में अब्दुल रहमान उर्फ राजू के दाहिने पैर में गोली लगी।

दो आरोपी फरार, तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिरने के बाद नूरूल हसन को मौके पर पकड़ लिया गया। दोनों आरोपियों की पहचान अब्दुल रहमान उर्फ राजू और नूरूल हसन पुत्र शान मोहम्मद, निवासी इमलीडीहखूर्द, थाना सिकरीगंज, गोरखपुर के रूप में हुई है। घटना के दौरान दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

पुलिस टीम ने की कार्रवाई

मामले में गोला थाने में गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। बरामद असलहे और कारतूस के संबंध में भी नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, उपनिरीक्षक राणा प्रताप सिंह, सर्वेश कुमार सिंह, दीपक कुमार, इन्द्रजीत कुशवाहा, अजीत कुमार, अर्पित मिश्रा सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page