Connect with us

मध्य प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर देवरी रतन में लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर

Published

on

Loading...
Loading...

दमोह (मध्यप्रदेश)। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर (एएएम/एचडब्ल्यूसी) देवरी रतन में विशेष वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया।

शिविर के दौरान वृद्धजनों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, नेत्र, दंत एवं सामान्य स्वास्थ्य की जांच की गई। इसके साथ ही मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जांच एवं परामर्श भी दिया गया। आवश्यकता के अनुसार वृद्धजनों को दवाइयों का वितरण किया गया।

Loading...

शिविर में क्षेत्र के वृद्धजनों ने पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। स्वास्थ्यकर्मियों ने उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित आहार लेने, समय पर दवाइयों का सेवन करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में जानकारी दी।

शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी शालिनी जैन द्वारा किया गया। उन्होंने वृद्धजनों को नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page