Connect with us

गाजीपुर

‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Published

on

Loading...
Loading...

सादात के जियुतदास इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय सामान्य ज्ञान, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

बहरियाबाद, गाजीपुर। सादात नगर स्थित जियुतदास इंटर कॉलेज के सभागार में माध्यमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय ‘मेरे सपनों का भारत’ विषयक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

सामान्य ज्ञान में विद्यार्थियों ने मारी बाजी

सीनियर वर्ग की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में आयशा खातून ने प्रथम, रूबी मौर्या ने द्वितीय और गार्गी यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सामान्य ज्ञान की दूसरी श्रेणी में यश मोदनवाल प्रथम, आयुष तिवारी द्वितीय और विवेक कुशवाहा तृतीय रहे।

Advertisement

चित्रकला में भी दिखी रचनात्मकता

चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में प्रीति सोनकर ने प्रथम, श्रुति कुमारी ने द्वितीय और अभिषेक कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में अर्पिता भारद्वाज प्रथम, अनुष्का यादव द्वितीय और प्रिया गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं।

निर्णायकों ने किया मूल्यांकन

प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका रविंद्र यादव, सुनन्दा, अक्षय यादव, कमलेश कुमार, विनोद यादव, संतोष यादव और सतीश कुमार समेत अन्य ने निभाई।

शिक्षक और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में नोडल अधिकारी एवं प्रधानाचार्य रविंद्र यादव, प्रधानाचार्य रामप्रकाश, नेसार अहमद फैज, अमरेन्द्र मिश्र, संतोष यादव, शकील अहमद, एहतेशाम सिद्दीकी और अनिल यादव समेत अन्य शिक्षक एवं विद्यालय कर्मी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page