Connect with us

गाजीपुर

पुलिस अभिरक्षा से फरार बाइक चोरी का आरोपित गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

जमानियां, गाजीपुर। जमानियां कोतवाली पुलिस की अभिरक्षा से फरार हुए बाइक चोरी के आरोपित को करीब 12 घंटे की तलाश के बाद मंगलवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की एक बाइक भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान सुक्खू बिंद (21) निवासी धमिना, थाना कंदवा, जनपद चंदौली के रूप में हुई है।

हथकड़ी से हाथ निकालकर हुआ फरार

पुलिस के अनुसार, बाइक चोरी के एक मामले में सुक्खू बिंद को सोमवार को हिरासत में लिया गया था। उसे कोतवाली में खिड़की से रस्सी बांधकर हथकड़ी लगाकर रखा गया था। मंगलवार सुबह मौका पाकर आरोपित ने हथकड़ी से अपना हाथ निकाल लिया और पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

तलाश में जुटीं पुलिस की टीमें

आरोपित के फरार होने की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस टीमों को उसकी तलाश में लगाया गया। संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

12 घंटे बाद चोरी की बाइक के साथ पकड़ा

करीब 12 घंटे की लगातार तलाश के बाद मंगलवार देर शाम पुलिस टीम ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद होने के बाद उसे दोबारा हिरासत में लिया गया।

Advertisement

तीन मुकदमे हैं दर्ज

पुलिस के मुताबिक, सुक्खू बिंद के खिलाफ जमानियां कोतवाली में चोरी और आर्म्स एक्ट समेत कुल तीन मुकदमे दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपित को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ और मेडिकल परीक्षण के बाद उसे संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page