Connect with us

वाराणसी

दो दुकानों में सेंध लगाकर साढ़े चार लाख नकदी और आभूषण चोरी

Published

on

Loading...
Loading...

शिवपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास वारदात, पीछे की दीवार तोड़कर दुकानों में घुसे चोर

वाराणसी। शिवपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार रात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाकर नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर दोनों दुकानों की पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर दाखिल हुए और वारदात के बाद फरार हो गए। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मेडिकल स्टोर से नकदी और आभूषण चोरी

अजय मेडिकल्स के संचालक अजय कुमार वर्मा के अनुसार, चोर रेलवे ट्रैक की ओर दुकान की पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुसे। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे बगल के चाय दुकानदार ने फोन कर चोरी की जानकारी दी। अजय के मुताबिक, दुकान में टीन के बॉक्स में रखे करीब साढ़े चार लाख रुपये नकद, चार सोने की चेन और तीन सोने की अंगूठियां चोरी हो गईं।

Advertisement

सुरक्षा के लिए दुकान में रखी थी नकदी

अजय ने बताया कि वह भवानीपुर में किराये के मकान में रहते हैं। पूर्व में घर में चोरी होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से उन्होंने नकदी और आभूषण दुकान में रखे थे। घटना के संबंध में उन्होंने शिवपुर थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

चाय की दुकान में भी सेंधमारी

अजय मेडिकल्स से सटी चाय की दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। संचालक राहुल पटेल के अनुसार, वह सोमवार रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह करीब चार बजे दुकान खोलने पहुंचे तो पीछे की दीवार टूटी मिली। दुकान से करीब तीन हजार रुपये का गुटखा-सिगरेट और 500 रुपये नकद चोरी हुआ है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

एक ही रात रेलवे क्रॉसिंग के आसपास दो दुकानों में सेंधमारी से दुकानदारों में भय का माहौल है। पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page