Connect with us

गाजीपुर

बंदरों का आतंक, 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर हमला कर किया लहूलुहान

Published

on

Loading...
Loading...

बरेसर गांव में बंदर के हमले से बुजुर्ग घायल, गंभीर हालत में गाजीपुर सदर अस्पताल रेफर; ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की

जमानिया (गाजीपुर)। तहसील क्षेत्र के बरेसर गांव में बंदरों के बढ़ते आतंक से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। शनिवार को एक बंदर ने 73 वर्षीय लीलावती देवी पत्नी संकठा प्रसाद पर हमला कर उन्हें कई जगह काट लिया। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानिया लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें गाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

ग्रामीणों के अनुसार गांव में लंबे समय से बंदरों का आतंक बना हुआ है। आए दिन बंदरों द्वारा लोगों पर हमला करने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई लोगों को बंदर छत से नीचे गिरा चुके हैं, जिससे कुछ लोगों के हाथ-पैर तक टूट चुके हैं। बंदरों के आतंक के कारण बच्चों और बुजुर्गों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों को पकड़ने के लिए प्रशासन से कई बार शिकायत की जा चुकी है। हेल्पलाइन 1076 पर भी शिकायत किए जाने का दावा किया गया है, लेकिन इसके बावजूद वन विभाग की ओर से अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से समस्या बनी हुई है।

बुजुर्ग महिला पर हुए हमले के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से तत्काल अभियान चलाकर बंदरों को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो बंदरों के हमले की घटनाएं और बढ़ सकती हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page