Connect with us

भदोही

केदारपुर में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा 28 सितंबर से

Published

on

Loading...
Loading...

कलश स्थापना के साथ होगा कथा का शुभारंभ

भदोही/डीघ। विकासखंड डीघ के केदारपुर, बैरी बीसा गांव में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी पूर्व प्रधान रघुराज प्रताप सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि कथा का शुभारंभ 28 सितंबर सोमवार को कलश स्थापना के साथ होगा।

Loading...

प्रतिदिन शाम तीन बजे से होगी कथा

आयोजित कार्यक्रम में प्रतिदिन शाम तीन बजे से अनादि जी महाराज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराएंगे। कथा के दौरान श्रद्धालुओं को धार्मिक प्रसंगों का संगीतमय वर्णन सुनने का अवसर मिलेगा।

चार अक्टूबर को होगा समापन

आयोजकों के अनुसार श्रीमद्भागवत कथा का समापन 4 अक्टूबर रविवार को होगा। आयोजन को लेकर गांव में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होने की अपील की गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page