गाजीपुर
तमंचा-कारतूस और चोरी की दो बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार
करहियां मोड़ के पास पुलिस ने की गिरफ्तारी
गाजीपुर/गहमर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर पुलिस ने 22 वर्षीय एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक एवं कामाख्या चौकी प्रभारी संजय कुमार यादव मय हमराह ने मुखबिर की सूचना पर करहियां मोड़ के पास से विकास कुमार भारती पुत्र छविनाथ राम, निवासी ग्राम बसुका, थाना गहमर को पकड़ा।
दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुईं। इनमें नीले रंग की बजाज कावासाकी मोटरसाइकिल शामिल है, जिसका चेचिस नंबर DFFBJA20652 बताया गया है। इसके अलावा काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।
तमंचा और जिंदा कारतूस मिला
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा और इसी बोर का एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना गहमर में मुकदमा संख्या 210/2026 दर्ज किया गया है।
आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा
पुलिस ने मामले में धारा 317(2), 318(4) बीएनएस तथा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव, चौकी प्रभारी कामाख्या, मय हमराह थाना गहमर शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी का आपराधिक इतिहास फिलहाल इसी मुकदमे का बताया है।
