Connect with us

गोरखपुर

शक्ति केंद्र हरपुर में श्रद्धा से याद किए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय

Published

on

Loading...
Loading...

चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

हरपुर बुदहट। भाजपा शक्ति केंद्र हरपुर के तत्वावधान में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। 25 सितंबर को देशभर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई जा रही है।

अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर चर्चा

कार्यक्रम में वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इस दौरान उनके अंत्योदय और एकात्म मानववाद से जुड़े विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की आवश्यकता पर चर्चा की गई।

सेवा और सहयोग का लिया संकल्प

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन सादगी, राष्ट्रसेवा और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने और जरूरतमंद तथा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सेवा एवं सहयोग पहुंचाने का संकल्प लिया।

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा शक्ति केंद्र प्रभारी प्रहलाद यादव, शक्ति केंद्र संयोजक

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page