गोरखपुर
नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार
गोरखपुर। महिला एवं बाल अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहपुर पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप से संबंधित मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक शाहपुर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ओमप्रकाश और पुलिस टीम ने की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सूरज शुक्ल पुत्र प्रेम कुमार शुक्ल, निवासी मानस विहार कॉलोनी, पादरी बाजार, थाना शाहपुर, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ थाना शाहपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 301/2026 से संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 65(1), 87, 115(2), 351(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 के तहत अभियोग दर्ज है।
पुलिस के मुताबिक मामला नाबालिग के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म के आरोपों से संबंधित है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अंजय कुमार सिंह, थाना शाहपुर, गोरखपुर शामिल रहे।
