Connect with us

गोरखपुर

आरटीओ विभाग पर उत्पीड़न और वसूली के आरोप, ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने आंदोलन की दी चेतावनी

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने आरटीओ विभाग के कुछ अधिकारियों और एक निजी कंपनी पर वाहन संचालकों के उत्पीड़न तथा अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए हैं। यूनियन की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि ट्रक मालिक और चालक दिन-रात मेहनत कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, लेकिन विभागीय स्तर पर उन्हें परेशान किए जाने से आर्थिक संकट बढ़ता जा रहा है।

यूनियन का आरोप है कि फिट वाहनों को भी जानबूझकर अनफिट बताया जाता है और वाहन चालकों को घंटों लाइन में खड़ा रखने के बाद कागजात पूरे होने के बावजूद बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। प्रेस नोट में कथित तौर पर अवैध धन की मांग किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

यूनियन के अनुसार अधिकांश वाहन मालिकों ने कर्ज लेकर वाहन खरीदे हैं और किस्तों का भुगतान करना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में यदि वाहनों की फिटनेस प्रक्रिया में अनावश्यक परेशानियां सामने आती हैं तो उनका कारोबार प्रभावित होता है और परिवार की आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ता है।

ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने दावा किया है कि उसके पास कथित अनियमितताओं से संबंधित रिकॉर्डिंग, वीडियो और दस्तावेज मौजूद हैं। यूनियन ने कहा कि वह जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर अपने आरोपों से संबंधित साक्ष्य सार्वजनिक करेगी। साथ ही मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत और उपलब्ध साक्ष्य प्रस्तुत करने की बात कही गई है।

यूनियन ने शासन-प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, वाहन संचालकों को अनावश्यक परेशान किए जाने पर रोक लगाने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, लगाए गए आरोपों के संबंध में आरटीओ विभाग या संबंधित निजी कंपनी का पक्ष सामने नहीं आया है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page