Connect with us

भदोही

गणेश जी का पुष्प श्रृंगार, छप्पन भोग का लगाया प्रसाद

Published

on

Loading...
Loading...

नौ दिवसीय पूजनोत्सव के आठवें दिन दर्शन-पूजन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

गोपीगंज (भदोही) नगर में चल रहे नौ दिवसीय पूजनोत्सव के आठवें दिन दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। देर शाम तक नर-नारियों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने पूजन समिति के सदस्यों के साथ हवन में आहुति देकर भगवान गणेश की आराधना की।

Loading...

रंग-बिरंगे सुगंधित पुष्पों से हुआ श्रृंगार

श्री गणेश उत्सव मंडल, सदर मोहाल दुर्गा मंदिर गली में प्रथम पूज्य भगवान गणेश का रंग-बिरंगे एवं सुगंधित पुष्पों से अलौकिक श्रृंगार किया गया। भव्य पुष्प सज्जा से भगवान गणेश का स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।

गणेश जी को अर्पित किया गया छप्पन भोग

पूजन समिति की ओर से भगवान गणेश को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया गया। भोग और पुष्प श्रृंगार के बाद पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page