Connect with us

गाजीपुर

सिधौना रेलवे अंडरपास का अधूरा काम बढ़ा रहा परेशानी

Published

on

Loading...
Loading...

31 अगस्त की खबर के बाद 4 सितंबर को शुरू हुआ था सुधार, 15 दिन बाद भी शेष कार्य अधूरा

सिधौना (गाजीपुर)। सिधौना रेलवे अंडरपास के मुहाने पर उखड़ी गिट्टी-सीमेंट, जलजमाव और सड़क के गड्ढों से राहगीरों की परेशानी बरकरार है। समस्या को लेकर 31 अगस्त को जयदेश में प्रकाशित खबर के बाद विभाग ने 4 सितंबर को सुधार कार्य शुरू कराया था, लेकिन करीब 15 दिन बाद भी शेष कार्य पूरा नहीं हो सका है।

बारिश के कारण प्रभावित हुआ था काम

कार्य शुरू होने के दिन बारिश होने से आगे का काम प्रभावित हो गया था। इसके बाद मौसम साफ होने और रास्ता सूखने पर तीन-चार दिन में शेष कार्य पूरा करने की बात कही गई थी। हालांकि, निर्धारित अवधि बीतने के बाद भी अंडरपास का बाकी हिस्सा जस का तस है।

Advertisement

मुहाने पर उखड़ी सड़क और जलजमाव

अंडरपास के मुहाने पर कई जगह गिट्टी और सीमेंट उखड़ने से सड़क असमतल हो गई है। बारिश के दौरान इन स्थानों पर पानी जमा हो जाता है। अंडरपास के अंदर भी छोटे-छोटे गड्ढे बने हुए हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी होती है।

राहगीरों ने जल्द काम पूरा कराने की मांग की

क्षेत्रवासियों के अनुसार अंडरपास से प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन तथा पैदल राहगीर गुजरते हैं। लोगों ने रेलवे विभाग से अधूरे कार्य को जल्द पूरा कराने और सड़क को सुचारु कराने की मांग की है, ताकि जलजमाव, ठोकर और गड्ढों की समस्या दूर हो सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page