गाजीपुर
RCM सेवा दिवस पर पौधरोपण, पुलिस चौकी में लगाए हरियाली के पौधे
संस्थापक त्रिलोक चंद छांवड़ा के जन्मदिवस पर सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश, स्कूल परिसर में लगाए 15 पौधे
जमानिया। RCM के संस्थापक त्रिलोक चंद छांवड़ा के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को जमानिया में RCM सेवा दिवस मनाया गया। इस दौरान टीम की ओर से पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुनील कुमार रायल अचीवर के नेतृत्व में RCM टीम जमानिया स्टेशन पुलिस चौकी पहुंची और चौकी परिसर के लिए पौधों सहित दो गमले चौकी प्रभारी अश्वनी प्रताप सिंह को सप्रेम भेंट किए।
प्राथमिक विद्यालय में किया पौधरोपण
इसके बाद टीम ने ओयरचक स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया। विद्यालय परिसर में करीब 15 पौधे लगाए गए। टीम के सदस्यों ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान बच्चों और ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण को हरा-भरा रखने के लिए प्रेरित किया गया।
सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
RCM टीम के सदस्यों ने कहा कि संस्थापक के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाने का उद्देश्य समाजहित में सकारात्मक कार्य करना और लोगों को सेवा, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और लगाए गए पौधों की देखभाल भी उतनी ही जरूरी है।
सदस्य रहे मौजूद
कार्यक्रम में RCM टीम के विजय शंकर, रामदत्त, प्रेम जायसवाल, अयोध्या प्रसाद, विंदा देवी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। पौधरोपण और सेवा कार्य को लेकर टीम के सदस्यों में उत्साह दिखाई दिया।
