गाजीपुर
नंदगंज पुलिस ने वांछित बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया
नंदगंज (गाजीपुर), 16 सितंबर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नंदगंज पुलिस ने बुधवार को मु0अ0सं0 311/2026 से संबंधित वांछित एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ धारा 115(2), 309(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।
उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव मय हमराह पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर ग्राम पहलवानपुर पुलिया के पास पहुंचे। वहां से संबंधित मामले में वांछित बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक बाल अपचारी का आपराधिक इतिहास भी दर्ज है। उसके विरुद्ध थाना नंदगंज में मु0अ0सं0 311/2026 के तहत धारा 115(2), 309(4) और 317(2) बीएनएस में मामला पंजीकृत है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव मय हमराह थाना नंदगंज शामिल रहे।
