Connect with us

गाजीपुर

विंध्य एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण पर किसानों का विरोध

Published

on

Loading...
Loading...

सर्किल रेट के अनुसार मुआवजे की मांग, सेवराई एसडीएम को सौंपा पत्रक

सेवराई (गाजीपुर)। विंध्य एक्सप्रेस-वे के लिए प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण को लेकर सैकड़ों किसानों ने सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता रीतेश सिंह और किसान नेता भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में सेवराई उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। किसानों ने भूमि के उचित मुआवजे की मांग उठाते हुए अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया।

सर्किल रेट के अनुसार मुआवजे की मांग

किसानों का कहना है कि उनकी जमीन के लिए मौजूदा सर्किल रेट के अनुरूप मुआवजा नहीं मिल रहा है। उन्होंने प्रशासन से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में निर्धारित दरों के अनुसार उचित मुआवजा सुनिश्चित करने की मांग की।

एसडीएम ने दिया आश्वासन

किसानों की बात सुनने के बाद एसडीएम सेवराई गजराज सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया कि भूमि के सर्किल रेट के अनुरूप नियमानुसार मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों पर नियमानुसार विचार किया जाएगा।

उचित मुआवजा नहीं तो अधिग्रहण का विरोध

किसानों ने स्पष्ट किया कि जब तक उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिलता, तब तक वे अपनी जमीन के अधिग्रहण की अनुमति नहीं देंगे। किसानों ने प्रशासन से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने और मुआवजे का शीघ्र समाधान कराने की मांग की।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page