गोरखपुर
विश्वविद्यालय की कबड्डी टीम का चयन 18 सितंबर को
पुरुष एवं महिला टीम के लिए विश्वविद्यालय क्रीड़ांगन में होंगे ट्रायल
गोरखपुर। पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता 2026-27 के लिए दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कबड्डी टीम का चयन 18 सितंबर को किया जाएगा। पुरुष एवं महिला टीम के चयन के लिए ट्रायल विश्वविद्यालय क्रीड़ांगन में दोपहर एक बजे से आयोजित होगा।
विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव प्रो. राज वीर सिंह ने बताया कि चयन/ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं हाईस्कूल से अब तक के सभी मूल अंकपत्र, शुल्क रसीद, आधार कार्ड, एक फोटो और परिचय पत्र के साथ निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित हों।
महाविद्यालयों से आने वाले प्रतिभागियों को अपने प्राचार्य से प्राप्त लिखित अधिकार पत्र भी साथ लाना अनिवार्य होगा। इच्छुक खिलाड़ियों से समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचने की अपील की गई है।
