Connect with us

गोरखपुर

रोबोटिक्स क्लब ने नवप्रवेशित छात्रों को दिखाई तकनीकी अवसरों की राह

Published

on

Loading...
Loading...

अभिमुखीकरण कार्यक्रम में 250 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, हैकाथॉन की दी जानकारी

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के तकनीकी उप परिषद एवं छात्र क्रियाकलाप परिषद के अंतर्गत रोबोटिक्स क्लब की ओर से नवप्रवेशित प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोबोटिक्स के क्षेत्र, क्लब की गतिविधियों, प्रतियोगिताओं और विश्वविद्यालय में उपलब्ध तकनीकी अवसरों से परिचित कराना रहा।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, हार्डवेयर, प्रोग्रामिंग और स्वचालन से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी गई। क्लब की ओर से आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के बारे में भी बताया गया। इस दौरान हार्डवेयर एवं रोबोटिक्स आधारित नए ‘एम्बेडएक्स’ हैकाथॉन का परिचय कराया गया।

कार्यक्रम में 250 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और रोबोटिक्स से जुड़ी अपनी जिज्ञासाएं साझा कीं। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों को तकनीकी क्षेत्र में प्रयोग, नवाचार और व्यावहारिक कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम प्रो. बीके पांडेय, अध्यक्ष छात्र क्रियाकलाप परिषद, डॉ. पल्लव गुप्ता, संकाय सलाहकार तकनीकी उप परिषद, डॉ. दिनेश कुमार कोटारी और डॉ. अखिलेश कुमार चौधरी के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में संपन्न हुआ।

Advertisement

आयोजन से विद्यार्थियों में तकनीकी जिज्ञासा, नवाचार, टीम भावना और व्यावहारिक कौशल के प्रति रुचि बढ़ी। साथ ही उन्हें रोबोटिक्स के क्षेत्र में आगे बढ़ने और विभिन्न तकनीकी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page