Connect with us

गोरखपुर

ज्ञान और संस्कार के प्रहरी शिक्षकों को केबीएस यूनिक स्कूल ने किया सम्मानित

Published

on

Loading...
Loading...

शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन का आधार : शैलजा पाण्डेय

गोरखपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर केबीएस यूनिक द प्ले वर्ल्ड स्कूल, निकट फर्टिलाइजर कॉलोनी, गोरखपुर में शनिवार को शिक्षकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। आयोजन प्रधानाचार्या शैलजा पाण्डेय के मार्गदर्शन तथा शिक्षिकाओं रुचिता, पिंकी, ज्योति और खुशी के सहयोग से हुआ।

डॉ. राधाकृष्णन को दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद शिक्षिकाओं ने मिलकर केक काटा और शिक्षक दिवस की खुशियां मनाईं। विद्यालय की ओर से शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी शिक्षिकाओं एवं बच्चों के लिए नाश्ते और जलपान की विशेष व्यवस्था की गई। इस दौरान विद्यालय परिसर में खुशी, उत्साह और आपसी स्नेह का माहौल रहा।

Advertisement

बच्चों के भविष्य की नींव मजबूत करते हैं शिक्षक

प्रधानाचार्या शैलजा पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक बच्चों के भविष्य की नींव मजबूत करने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। शिक्षक केवल बच्चों को पढ़ाते ही नहीं, बल्कि उनमें अच्छे संस्कार, अनुशासन, आत्मविश्वास और जीवन के प्रति सही सोच भी विकसित करते हैं।

शिक्षा के साथ संस्कार और सही दिशा पर जोर

उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस शिक्षकों की मेहनत, समर्पण और योगदान के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करने का विशेष अवसर है। विद्यालय का प्रयास है कि प्रत्येक बच्चे को अच्छी शिक्षा के साथ संस्कार और सही दिशा मिले। इसके लिए विद्यालय के सभी शिक्षक पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। प्रधानाचार्या ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page