Connect with us

गोरखपुर

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर DRI की बड़ी कार्रवाई

Published

on

Loading...
Loading...

5.88 किलो चरस के साथ तीन गिरफ्तार

अमरनाथ एक्सप्रेस में तलाशी के दौरान दो महिलाओं के कपड़ों में छिपाकर रखे थे चरस के पैकेट

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। टीम ने अमरनाथ एक्सप्रेस में तलाशी के दौरान कुल 5.88 किलोग्राम चरस बरामद की। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में अनुमानित कीमत करीब 5.88 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

सुगौली से लुधियाना जा रहे थे आरोपी

जानकारी के मुताबिक, तीनों आरोपी बिहार के सुगौली से अमरनाथ एक्सप्रेस में सवार होकर पंजाब के लुधियाना जा रहे थे। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर DRI टीम ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर ट्रेन में तलाशी अभियान चलाया।

कपड़ों में छिपाकर रखे थे पैकेट

तलाशी के दौरान दो महिलाओं के कपड़ों में छिपाकर रखे गए पैकेट बरामद हुए। जांच में पैकेटों के अंदर चरस होने की पुष्टि हुई। इसके बाद DRI ने कुल 5.88 किलोग्राम चरस को कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

NDPS एक्ट में हुई कार्रवाई

DRI ने बरामद मादक पदार्थ के संबंध में तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की। पूछताछ और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page