Connect with us

गोरखपुर

शॉर्ट सर्किट से प्लास्टिक व जूते-चप्पल के गोदाम में लगी आग

Published

on

Loading...
Loading...

लाखों का सामान जलकर राख, पुलिस व फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू

गोलाबाजार, गोरखपुर। शुक्रवार की देर शाम सिकरीगंज थाना क्षेत्र एवं नगर पंचायत उरुवा अंतर्गत घुचियारी गांव में अनवर अली के प्लास्टिक एवं जूते-चप्पल के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने गोदाम में रखे लाखों रुपये के सामान को अपनी चपेट में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, घुचियारी निवासी अनवर अली की उरुवा कस्बे में प्लास्टिक एवं जूते-चप्पल की दुकान है। उन्होंने अपने मकान के पीछे गोदाम बना रखा था। शुक्रवार शाम करीब चार बजे गोदाम से धुआं निकलता देख परिजनों और ग्रामीणों को आग लगने की जानकारी हुई। ग्रामीण तत्काल आग बुझाने में जुट गए।

सूचना मिलने पर उरुवा पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ आग बुझाने का प्रयास किया। आग पर काबू पाने में मुश्किल होने पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों, पुलिस और अग्निशमन कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग से गोदाम में रखा प्लास्टिक, जूते-चप्पल सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। हालांकि राहत की बात रही कि आग मकान के आवासीय हिस्से तक नहीं पहुंची और परिवार के सभी लोग सुरक्षित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page