Connect with us

चन्दौली

बबुरी में स्वर्णकार समाज की बैठक, 20 को वाराणसी में होगा महासमागम

Published

on

Loading...
Loading...

समाज की एकता, शिक्षा और व्यवसायिक सुरक्षा पर हुई चर्चा, पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

बबुरी, चंदौली। बबुरी कस्बा स्थित प्रसिद्ध व्यवसायी राजेंद्र सेठ (विकास ज्वैलर्स) के आवास पर स्वर्णकार समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बबुरी स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष महेंद्र सेठ एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने की। इसमें कस्बे के बड़ी संख्या में स्वर्णकार समाज के लोग शामिल हुए।

बैठक में समाज की एकता, उत्थान, शिक्षा, व्यवसायिक सुरक्षा और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने समाज के लोगों को एकजुट होकर सामाजिक एवं आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर जोर दिया।

20 को वाराणसी में होगा महासमागम

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 20 तारीख को वाराणसी में स्वर्णकार महासमागम का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसमें पूर्वांचल के विभिन्न क्षेत्रों से स्वर्णकार समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। महासमागम में समाज की एकजुटता, शिक्षा, व्यवसायिक सुरक्षा तथा सरकार की ओर से संचालित योजनाओं समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष महेंद्र सेठ ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को संगठित और एकजुट होना बेहद जरूरी है। एकता के माध्यम से ही समाज अपनी समस्याओं को मजबूती से उठा सकता है और आगे बढ़ सकता है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से 20 तारीख को वाराणसी में होने वाले महासमागम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

Advertisement

बैठक के दौरान महासमागम की रूपरेखा, प्रचार-प्रसार और आयोजन की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

इस मौके पर उपेंद्र कुमार सोनी, अनिल वर्मा, लकी वर्मा, विंध्याचल सेठ, किशन सेठ, अनिल सेठ, विशाल सेठ, शिवाजी, संतोष, पारस समेत कई स्वर्णकार व्यापारी मौजूद रहे। अंत में जलपान के साथ बैठक का समापन हुआ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page