Connect with us

चन्दौली

संशोधित निर्वाचन कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें : एसडीएम आकांक्षा सिंह

Published

on

Loading...
Loading...

मतदाता सूची के पुनरीक्षण में लापरवाही न बरतने के निर्देश, बीएलओ को क्षेत्र में भ्रमण कर समस्याओं के समाधान का निर्देश

सकलडीहा (चन्दौली)। उपजिलाधिकारी आकांक्षा सिंह ने निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बीएलओ को संशोधित निर्वाचन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी सभी कार्य पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न किए जाएं। मतदाता सूची के पुनरीक्षण एवं संशोधन से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

एसडीएम ने कहा कि पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के साथ ही मृतक अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नामों का नियमानुसार सत्यापन किया जाए। आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया भी समय से पूरी होनी चाहिए। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से भ्रमण कर मतदाताओं से संपर्क करें और निर्वाचन संबंधी आवश्यक जानकारी जुटाएं।

उन्होंने कहा कि मतदाताओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे और अपात्र नामों के संबंध में नियमानुसार सत्यापन कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

एसडीएम ने कहा कि निर्वाचन कार्य लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए सभी अधिकारी, कर्मचारी और बीएलओ अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ निर्वहन करें। कार्य के दौरान किसी प्रकार की समस्या या तकनीकी दिक्कत सामने आने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी जाए, ताकि समय रहते उसका समाधान कराया जा सके।

Advertisement

उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता को गंभीरता से लिया जाएगा। अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि निर्धारित समय-सीमा में सभी संशोधित निर्वाचन कार्यों को पूरा कराते हुए प्रगति सुनिश्चित करें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page