Connect with us

गाजीपुर

देवड़ी की बिजली समस्या पर बड़ी राहत, गांव पहुंचा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर

Published

on

Loading...
Loading...

जमानिया (गाजीपुर)। तहसील क्षेत्र के देवड़ी गांव में लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या के समाधान की दिशा में गुरुवार को बड़ी पहल हुई। गांव में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर पहुंचने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। लगातार 400 केवीए का मुख्य ट्रांसफार्मर जलने के कारण गांव में बिजली संकट बना हुआ था। नए ट्रांसफार्मर के स्थापित होने से ग्रामीणों को काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की उठी थी मांग

देवड़ी गांव में बिजली की बढ़ती समस्या को देखते हुए भाजपा नेता अमित कुमार सिंह ने अधिशासी अभियंता जमानिया प्रहलाद कुमार को पत्र सौंपकर 100 केवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की थी। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या से विभागीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए जल्द समाधान की मांग की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग ने प्रक्रिया आगे बढ़ाई और गुरुवार को नया ट्रांसफार्मर गांव पहुंच गया।

Loading...

मुख्य ट्रांसफार्मर पर कम होगा भार

ग्रामीणों के मुताबिक गांव में बार-बार ट्रांसफार्मर जलने से बिजली आपूर्ति प्रभावित होती रही है। इससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ किसानों को भी परेशानी उठानी पड़ रही थी। ग्रामीणों को उम्मीद है कि 100 केवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगने के बाद 400 केवीए के मुख्य ट्रांसफार्मर पर पड़ने वाला अतिरिक्त भार कम होगा। इससे बार-बार फाल्ट और ट्रांसफार्मर जलने की समस्या में भी कमी आने की संभावना है।

ग्रामीणों में खुशी का माहौल

नए ट्रांसफार्मर के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने राहत की उम्मीद जताई। लोगों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारु होने से गांव के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह, अमित कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह, घनश्याम सिंह, दीपक, अनुराग पाण्डेय, राजू, विनय सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page