Connect with us

गाजीपुर

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे डीएम-एसपी, 24 घंटे निगरानी के निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

नरवर घाट और आसपास के इलाकों का लिया जायजा, राहत-बचाव टीमों और नाविकों को अलर्ट रहने को कहा

गाजीपुर। जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को थाना गहमर क्षेत्र के नरवर घाट एवं आसपास के बाढ़ प्रभावित इलाकों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जलस्तर, आवागमन के साधनों और ग्रामीणों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों से राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 24 घंटे सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए, ताकि जलस्तर बढ़ने की स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

अधिकारियों ने आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रभावित क्षेत्रों में भोजन, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और आवश्यक राहत सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित रखने को कहा। संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए बचाव टीमों और नाव चालकों को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए।

Advertisement

ग्रामीणों से संवाद, सतर्क रहने की अपील

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों और नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।

अधिकारियों ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति या जलभराव की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा प्रशासनिक कंट्रोल रूम को दें। प्रशासन बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा और सहायता के लिए पूरी तरह तैयार है।

इस दौरान उपजिलाधिकारी सेवराई एवं प्रभारी निरीक्षक गहमर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page