Connect with us

गाजीपुर

मिशन शक्ति फेज-5.0: बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की पैदल गश्त

Published

on

Loading...
Loading...

एंटी रोमियो टीम ने भी चलाया चेकिंग अभियान, महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

गाजीपुर। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत बुधवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने जागरूकता और चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के तहत पुलिस टीमों ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा से जुड़े उपायों और उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस ने लोगों से किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की।

Advertisement

इसके साथ ही जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीमों ने संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण और चेकिंग की। संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर नजर रखते हुए शोहदों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना है। अभियान के तहत आगे भी लगातार गश्त, चेकिंग और जागरूकता कार्यक्रम जारी रहेंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page