मिर्ज़ापुर
बाबू कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर पूर्व मुख्यमंत्री के योगदान को किया याद
मीरजापुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, पद्म विभूषण से सम्मानित बाबू कल्याण सिंह की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम पंडित दीनदयाल पुरम कॉलोनी, बरौधा कचार स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा और विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी रहे। उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबू कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र, संगठन और समाज के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बालेन्दु मणि त्रिपाठी, जिला महामंत्री रविशंकर पांडेय, जिला मंत्री वीरेंद्र प्रताप यादव, जिला कोषाध्यक्ष चंद्रांशु गोयल, जिला मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री मनोज दुबे, जिला कार्यसमिति सदस्य शशिभूषण तिवारी, दिलीप पटेल और वीरेंद्र कुमार मौर्य सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जिला सह कार्यालय मंत्री सोनू दुबे, जिला सह मीडिया प्रभारी रतन कुमार सिंह, विजय शक्ति दुबे, शुभम जायसवाल, भाजपा नगर पूर्वी अध्यक्ष डाली अग्रहरि, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के पदाधिकारी और अन्य कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।
