Connect with us

बलिया

ग्रामीण बेटियों को मुफ्त सैनिटरी पैड, 200 से अधिक छात्राएं हुईं जागरूक

Published

on

Loading...
Loading...

‘रूरल पैड गर्ल’ स्मृति सिंह की पहल, रतसर कला में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

बलिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्रामीण किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता और सुरक्षित पीरियड केयर के प्रति जागरूक करने के लिए रतसर कला में विशेष अभियान चलाया गया। निवर्तमान ग्राम प्रधान एवं सामाजिक कार्यकर्ता स्मृति सिंह ‘रूरल पैड गर्ल’ की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में 200 से अधिक छात्राओं को निःशुल्क सैनिटरी नेपकिन, पीरियड ट्रैकर और पीरियड कैलेंडर वितरित किए गए।

छात्राओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

‘एवरटिन’ के सहयोग से रतसर कला के सरकारी स्कूल और रतसर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों की टीम ने छात्र-छात्राओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया। छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी दी गई।

झिझक और भ्रांतियां दूर करना जरूरी

स्मृति सिंह ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के लिए सुरक्षित पीरियड केयर आज भी चुनौती है। मासिक धर्म को लेकर झिझक और भ्रांतियां दूर कर किशोरियों को जागरूक करना जरूरी है, ताकि साधनों के अभाव में किसी बेटी की पढ़ाई और स्वास्थ्य प्रभावित न हो।

उन्होंने सहयोग के लिए एवरटिन का आभार जताते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता अभियान जारी रखने की बात कही। कार्यक्रम में रतसर इंटर कॉलेज के प्रबंधक मुक्तानंद सिंह, अक्सा फाउंडेशन की सचिव दीप्ती सिंह, सीएचसी रतसर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राकीब अख्तर, डॉ. आरके सिंह, डॉ. सोफिया तबस्सुम और पान हेल्थ के रीजनल मैनेजर कल्याण नाथ समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page