Connect with us

बलिया

सिकंदरपुर CHC की पैथोलॉजी लैब बनी शोपीस

Published

on

Loading...
Loading...

मशीनें खराब और जांच किट खत्म, निजी केंद्रों पर जाने को मजबूर मरीज

बलिया। सिकंदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की पैथोलॉजी लैब में जांच सुविधाएं प्रभावित होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मशीनें खराब होने के साथ रिएजेंट और जांच किट उपलब्ध नहीं होने से प्रतिदिन आने वाले करीब 500 मरीजों को निजी पैथोलॉजी केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है। इससे गरीब मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

सीएचसी में सीबीसी, विडाल, लीवर और यूरिन समेत कई जरूरी जांच की सुविधा है, लेकिन वर्तमान में इनका लाभ मरीजों को नियमित रूप से नहीं मिल पा रहा है। पैथोलॉजी कर्मचारियों के अनुसार पर्याप्त किट और रिएजेंट उपलब्ध कराने के लिए करीब एक सप्ताह पहले ही अधीक्षक को मांग पत्र दिया गया था, लेकिन अभी तक व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकी है।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिग्विजय कुमार ने बताया कि पैथोलॉजी मशीन खराब होने की जानकारी जिला स्तरीय अधिकारियों को दे दी गई है। जल्द ही जांच व्यवस्था बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से मशीनों की मरम्मत कराने के साथ पर्याप्त रिएजेंट और जांच किट उपलब्ध कराने की मांग की है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page