मिर्ज़ापुर
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर विधायक ने कार्यकर्ताओं को बांटे तिरंगे
विंध्याचल कैंप कार्यालय पर मंडल अध्यक्षों, सभासदों और कार्यकर्ताओं को किया वितरित
विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा- तिरंगा देश की एकता और अखंडता का प्रतीक
मिर्जापुर। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विंध्याचल स्थित कैंप कार्यालय पर नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने मंडल अध्यक्षों, सभासदों और पार्टी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में हर घर पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।
राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ फहराएं तिरंगा
विधायक ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ते हुए अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएं।
एकता और अखंडता का दें संदेश
उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। हर घर पर तिरंगा फहराकर हम राष्ट्र के प्रति सम्मान और समर्पण का संदेश दे सकते हैं। विधायक ने सभी नागरिकों से उत्साह के साथ अभियान में सहभागिता करने की अपील की।
