Connect with us

बलिया

शोकसभा में दर्दर मुनि तिवारी और पूर्व विधायक सुरेश यादव को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Published

on

Loading...
Loading...

वक्ताओं ने दोनों के सामाजिक और समाजवादी योगदान को किया याद, दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना

बलिया। सोबईबांध स्थित स्वतंत्रता सेनानी पंडित वृंदावन मिश्र स्मृति परिसर में लोहिया संस्थान एवं लोकतंत्र सेनानी के संयुक्त तत्वावधान में भावपूर्ण स्मृति सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी विचारक एवं लोकतंत्र सेनानी द्विजेंद्र कुमार मिश्र ने की। सभा में शंकरपुर निवासी दर्दर मुनि तिवारी और सलेमपुर विधानसभा के पूर्व विधायक सुरेश यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने दोनों के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।

समाजवादी आंदोलन से रहा गहरा जुड़ाव

अध्यक्षीय संबोधन में द्विजेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि पूर्व विधायक सुरेश यादव और दर्दर मुनि तिवारी का लोकबंधु राजनारायण तथा ‘छोटे लोहिया’ जनेश्वर मिश्र से बेहद आत्मीय और पारिवारिक संबंध रहा। दोनों ही व्यक्तित्व समाजवादी विचारधारा और जनसेवा के प्रति समर्पित रहे तथा अपने जीवन में सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता दी।

आपातकाल में जेल में बिताया पूरा समय

द्विजेंद्र कुमार मिश्र ने पूर्व विधायक सुरेश यादव के राजनीतिक जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि आपातकाल के दौरान उन्होंने अपना पूरा समय देवरिया जिला कारागार में बिताया। उन्होंने कहा कि सुरेश यादव जीवनभर समाजवादी आंदोलन को मजबूत करने और उसके मूल विचारों को आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय रहे।

दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना

स्मृति सभा में उपस्थित लोगों ने दोनों दिवंगत व्यक्तित्वों के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंत में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।

Advertisement

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

श्रद्धांजलि सभा में अजय बहादुर सिंह, निर्भय नारायण सिंह, देवेंद्र नाथ त्रिपाठी, शिवशरण तिवारी, संतोष कुमार शुक्ल, राजऋषि सिंह, शंभू मिश्र, रवि मिश्र, शाहिद अली खां और अशोक राय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page