Connect with us

Uncategorized

युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनने की सीख

Published

on

Loading...
Loading...

सीडीओ की अध्यक्षता में उद्यमिता एवं स्वरोजगार पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

मीरजापुर। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार की अध्यक्षता में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। दो पालियों में आयोजित इस कार्यशाला में युवाओं, इच्छुक उद्यमियों, लाभार्थियों, बैंक प्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को स्वरोजगार, उद्यमिता और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

Loading...

स्वरोजगार और कृषि आधारित उद्योगों पर दिया गया जोर

कार्यशाला में सीडीओ विशाल कुमार ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवा नौकरी तलाशने वाले नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाले बनें। उन्होंने प्रतिभा के अनुरूप व्यवसाय अपनाने और कृषि आधारित उद्योगों के विस्तार पर बल दिया। उन्होंने डेयरी व्यवसाय, विशेषकर राजगढ़, पटेहरा और हलिया क्षेत्रों में इसकी संभावनाओं तथा प्रोजेक्ट गंगा के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर के रूप में रोजगार के अवसरों की जानकारी दी।

सरकारी योजनाओं और बैंकिंग प्रक्रिया की दी गई जानकारी

कार्यशाला में मुख्यमंत्री युवा योजना, ओडीओपी, एमवाईएसवाई, एमएसएमई नीति, प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने, ऋण आवेदन प्रक्रिया, व्यवसाय पंजीकरण, मार्केटिंग और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी जानकारी दी गई। दूसरी पाली में बैंक प्रतिनिधियों और अन्य विभागों के अधिकारियों का क्षमता संवर्धन किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त उद्योग वीरेन्द्र कुमार, उपायुक्त उद्योग संदीप कुमार, एलडीएम आनंद कुमार झा सहित अन्य अधिकारियों ने प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page