Connect with us

भदोही

सर्व समाज जनहित पार्टी की बैठक 4 अगस्त को

Published

on

Loading...
Loading...

गोपीगंज कैंप कार्यालय में जुटेंगे पदाधिकारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष भी होंगे शामिल

जंतर-मंतर पर प्रस्तावित अनशन-प्रदर्शन की रणनीति पर होगी चर्चा

गोपीगंज (भदोही)। सर्व समाज जनहित पार्टी (ससजपा) की आवश्यक बैठक 4 अगस्त (मंगलवार) को शाम 4 बजे नारायण कटरा स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय में आयोजित की जाएगी। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विभूति नारायण सिंह भी शामिल होंगे।

राष्ट्रीय सचिव कैसर खान ने बताया कि बैठक में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित अनशन-प्रदर्शन की रणनीति और उससे जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा होगी।

उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page