बलिया
राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
विश्वकर्मा समाज ने केक काटकर दी शुभकामनाएं, दीर्घायु की कामना की
समाज के उत्थान में योगदान को सराहा, बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे मौजूद
बलिया। स्टेशन मालगोदाम रोड स्थित एक कटरे में विश्वकर्मा समाज की ओर से उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई गई और मंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की गई।
समाज के लिए योगदान की सराहना
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वकर्मा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मारकण्डेय विश्वकर्मा और युवा संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष अश्वनी वर्मा ने मंत्री हंसराज विश्वकर्मा के सामाजिक एवं जनहित के कार्यों की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने समाज के उत्थान, अधिकारों की रक्षा और कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर
समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने समाज की एकता और संगठन की मजबूती पर बल देते हुए मंत्री के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।
बड़ी संख्या में मौजूद रहे समाज के लोग
कार्यक्रम में छोट्ठू लाल शर्मा, चंदन शर्मा, मनोज शर्मा, शिव शक्ति शर्मा, प्रदीप शर्मा, डॉ. संदीप शर्मा, गुप्तेश्वर शर्मा, हीरालाल, मुन्ना शर्मा और रामकुमार शर्मा सहित विश्वकर्मा समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
