Connect with us

बलिया

भाजपा सरकार में अधिकारी बेलगाम, जनता परेशान: जियाउद्दीन रिज़वी

Published

on

Loading...
Loading...

जनसंवाद कार्यक्रम में सपा विधायक ने सरकार पर साधा निशाना, किसानों और युवाओं के मुद्दे उठाए

सिकंदरपुर (बलिया)। समाजवादी पार्टी के विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिज़वी ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के मुजही गांव में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और अधिकारियों पर सरकार का नियंत्रण नहीं रह गया है।

युवाओं और किसानों के मुद्दे उठाए

जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रणाली में सुधार और पेपर लीक के विरोध में आवाज उठाने वाले युवाओं के साथ दमनात्मक रवैया अपनाया जा रहा है। उन्होंने किसानों की समस्याओं का भी उल्लेख करते हुए कहा कि नहरों में पानी की कमी और यूरिया की उपलब्धता को लेकर किसान परेशान हैं।

बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

कार्यक्रम में पाल और राजभर समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद तिवारी तथा संचालन अरविंद चौहान ने किया।

स्थानीय नेताओं ने भी रखे विचार

कार्यक्रम में रवींद्र चौहान, मुन्ना राजभर, रवींद्र राजभर, चंद्रबली राजभर, भरत पाल, रजनीश पाल, हरिंदर पाल, रमाशंकर पाल, मुन्ना यादव सहित कई स्थानीय नेताओं और ग्रामीणों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page