Connect with us

बलिया

दही खरीदने के विवाद में दुकानदार पर धारदार हथियार से हमला

Published

on

Loading...
Loading...

गले पर गंभीर चोट, तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए पीड़ित ने दी तहरीर

बांसडीह रोड (बलिया)। थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में दही खरीदने को लेकर हुए विवाद में एक किराना दुकानदार पर कथित रूप से धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। घटना में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके गले पर गहरी चोट आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कहासुनी के बाद हुआ हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुभम कुमार गुप्ता 29 जुलाई की शाम अपनी किराना दुकान पर मौजूद थे। आरोप है कि दही खरीदने को लेकर गांव के ही शशिकांत पांडेय, चंद्रकांत पांडेय और बृजभान पांडेय से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर तीनों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

जान से मारने की धमकी का भी आरोप

पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल शुभम को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना के बाद पीड़ित ने बांसडीह रोड थाने में लिखित तहरीर देकर मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page