Connect with us

भदोही

देवाधिदेव महादेव के अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर भक्त हुए भावविभोर

Published

on

Loading...
Loading...

मंदिरों में उमड़ी आस्था की भीड़

गोपीगंज। आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष त्रयोदशी और सोमवार के शुभ संयोग पर गोपीगंज नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। ब्रह्मांड नायक देवाधिदेव महादेव के प्राचीन बाबा बड़े शिव, बाबा तिलेश्वरनाथ एवं बाबा गोपेश्वरनाथ मंदिरों में विशेष श्रृंगार, आरती और पूजन का आयोजन किया गया। भगवान शिव के अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। बाबा बड़े शिव का भव्य श्रृंगार किया गया, वहीं बाबा तिलेश्वरनाथ को अर्द्धनारीश्वर स्वरूप में सुगंधित पुष्पों, पंचद्रव्य और मनोहारी सजावट से अलंकृत किया गया। भगवान के दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और देर रात तक दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी रहा।

आरती के समय पूरा मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से गूंज उठा। शंख, घंटों और करताल की मधुर ध्वनि के बीच पुजारियों ने विधि-विधान से महाआरती संपन्न कराई। श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और शिव स्तुति का गायन करते हुए भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूजन-अर्चन के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और लोककल्याण की कामना करते हुए जलाभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना की।

Advertisement

इस अवसर पर बाबा बड़े शिव धाम सेवा समिति, बाबा तिलेश्वरनाथ सेवा समिति, बाबा गोपेश्वरनाथ सेवा समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयघोष के साथ धर्म एवं आस्था का उत्सव मनाया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page