Connect with us

बलिया

संविधान मान स्तंभ दिवस पर सपा ने किया आरक्षण और सामाजिक न्याय का स्मरण

Published

on

Loading...
Loading...

बलिया में आयोजित कार्यक्रम में शाहूजी महाराज, महात्मा फुले और डॉ. आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, भाजपा सरकार पर लगाए आरोप
सपा नेताओं ने सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा का संकल्प दोहराया, आगामी चुनाव की तैयारियों का किया आह्वान

बलिया। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर शनिवार को ‘संविधान मान स्तंभ दिवस’ के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव की अध्यक्षता तथा जिला महासचिव बीरबल राम के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में महात्मा ज्योतिबा फुले, छत्रपति शाहूजी महाराज और डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

शाहूजी महाराज के आरक्षण निर्णय को बताया ऐतिहासिक

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने कहा कि 26 जुलाई 1902 को कोल्हापुर के शासक छत्रपति शाहूजी महाराज ने अपने राज्य में पिछड़े वर्गों के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण लागू किया था, जिसे उन्होंने भारत के सामाजिक न्याय के इतिहास की ऐतिहासिक घटना बताया।

सरकार पर लगाए आरोप

जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को लागू हुए संविधान ने सभी वर्गों को समान अधिकार प्रदान किए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार संविधान की मूल भावना की अनदेखी कर रही है। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

महापुरुषों को श्रद्धांजलि, चुनावी संकल्प भी लिया

कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प भी लिया।

Advertisement

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन संजय उपाध्याय, अनिल राय, यशपाल सिंह, आद्या शंकर यादव, मोहम्मद आजम, रविन्द्र यादव, जलालुद्दीन जेडी, कामेश्वर सिंह, नित्या सैनी, रामेश्वर पासबान, सेराज आलम, अमानुल्लाह खां सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page