Connect with us

बलिया

संविधान मान स्तंभ दिवस पर सपा ने संविधान रक्षा का लिया संकल्प

Published

on

Loading...
Loading...

अंबेडकर वाहिनी के कार्यक्रम में ज्योतिबा फुले, छत्रपति शाहूजी महाराज और डॉ. आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, भाजपा सरकार पर लगाए आरोप

पार्टी नेताओं ने आरक्षण, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के मुद्दे पर कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

बलिया। समाजवादी पार्टी अंबेडकर वाहिनी की ओर से जिला कार्यालय पर संविधान मान स्तंभ दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महात्मा ज्योतिबा फुले, छत्रपति शाहूजी महाराज और डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने तथा संचालन महासचिव बीरबल राम ने किया।

आरक्षण के इतिहास का किया उल्लेख

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज ने 26 जुलाई 1902 को अपने राज्य कोल्हापुर में पिछड़े वर्गों के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण लागू किया था। उन्होंने कहा कि यह सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कदम था। साथ ही उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा शिक्षा और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया।

संविधान और सरकार पर कही यह बात

जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को संविधान निर्माता बताते हुए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार संविधान की भावना की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में संविधान और सामाजिक न्याय के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Advertisement

कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने की अपील

वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाने तथा सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में यशपाल सिंह, आद्या शंकर यादव, मोहम्मद आजम, अनिल राय, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन संजय उपाध्याय, रविंद्र यादव, जलालुद्दीन जेडी, कामेश्वर सिंह, नित्या सैनी, रामेश्वर पासवान, सेराज आलम, अमानुल्लाह खान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page