Connect with us

बलिया

बलिया में गौवध प्रकरण में पुलिस मुठभेड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में लगी गोली, तमंचा व चाकू बरामद; गौवंश चोरी के मामले में पूर्व मंत्री ने भी उठाई कार्रवाई की मांग

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान हुई कार्रवाई, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

बलिया। बांसडीहरोड थाना पुलिस ने रविवार तड़के गौवध से जुड़े एक मामले में मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस तथा दूसरे आरोपी के पास से एक नाजायज चाकू बरामद करने का दावा किया है।

वाहन चेकिंग के दौरान मिली सूचना

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार सुबह करीब 2:35 बजे बांसडीहरोड तिराहे पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति छाता गांव की ओर से एक गौवंश को चोरी-छिपे बांसडीहरोड की तरफ ले जा रहे हैं। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया।

पुलिस का दावा: फायरिंग के बाद हुई जवाबी कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरा देखकर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कयामुद्दीन राजू (28) निवासी इस्लामाबाद काजीपुरा के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से 0.315 बोर का तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया है।

Advertisement

दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

मौके से दीपक अंसारी (40) निवासी अहमदपट्टी, थाना रसड़ा को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, उसके कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ। दोनों आरोपियों पर गौवंश को वध के उद्देश्य से ले जाने का आरोप है। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पूर्व मंत्री ने गौवंश चोरी मामले में भेजा पत्र

इसी बीच, पूर्व राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के दिउली गांव में गाय और गाभिन बछिया चोरी के मामले में अपर मुख्य सचिव और डीजीपी को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई तथा आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि गौ पालक अनूप वर्मा की एक गाय और एक गाभिन बछिया 23/24 जुलाई की रात चोरी हो गई। आरोप है कि नामजद शिकायत के बावजूद पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक नहीं रही। पत्र के अनुसार, पीड़ित जब अपनी गाय और बछिया की तलाश में बलिया शहर के कसाई टोला और काजीपुरा क्षेत्र पहुंचे तो एक घर के सीसीटीवी फुटेज में कथित तौर पर गौवंश को कुछ लोगों द्वारा ले जाते हुए देखा गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page