Connect with us

बलिया

बलिया बार एसोसिएशन को मिलेगी अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी

Published

on

Loading...
Loading...

सांसद नीरज शेखर की पहल पर 250 सीटों, 12 एसी और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा लाइब्रेरी हॉल

बलिया। क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन, बलिया के अधिवक्ताओं के लिए जल्द ही अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी और आधुनिक लाइब्रेरी हॉल की सुविधा उपलब्ध होगी। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने बार एसोसिएशन भवन के द्वितीय तल पर इस परियोजना के विकास को स्वीकृति प्रदान की है।

परियोजना के तहत लाइब्रेरी हॉल में 250 कुर्सियां, 12 एयर कंडीशनर, शौचालय सहित अन्य आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसका उद्देश्य अधिवक्ताओं को अध्ययन, शोध और न्यायिक मामलों की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है।

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार डिजिटल लाइब्रेरी विशेष रूप से युवा अधिवक्ताओं के लिए लाभकारी होगी। इसके माध्यम से वे कानून की पुस्तकों, ऑनलाइन विधिक सामग्री और नवीनतम न्यायिक निर्णयों तक आसानी से पहुंच सकेंगे, जिससे मुकदमों की तैयारी और पैरवी अधिक प्रभावी हो सकेगी।

सांसद की इस पहल से अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल है। क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्र और महासचिव भूपेंद्र कुमार सिंह ने सांसद नीरज शेखर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल बार एसोसिएशन के आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और इससे अधिवक्ताओं को लंबे समय तक लाभ मिलेगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page